मनेर में रिपोर्टर पर दबाव: विधायक के खिलाफ खबर दिखाने पर थाने में डिटेन

मनेर (पटना)। मनेर में बीते दिनों हुई दिल दहला देने वाली घटना, जिसमें एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई और शव को पेड़ से टांग दिया गया था, अब राजनीतिक रंग लेती दिखाई दे रही है।

स्थानीय रिपोर्टर पर कार्रवाई

मनेर के युवा लोकल रिपोर्टर दीनानाथ, जो जनसेवा प्लेटफार्म नामक चैनल पर खबरें अपलोड करते हैं, इस मामले में बच्ची के परिजनों से बातचीत का वीडियो जारी किया। बातचीत के दौरान पीड़िता की फुआ ने स्थानीय विधायक भाई वीरेन्द्र पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि विधायक आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DN90TshD3tx/?igsh=MXZ3N3c0YTlpMXdveQ==

 

इस वीडियो के सामने आने के बाद विधायक के समर्थकों ने इसे “छवि खराब करने” का आरोप लगाते हुए 29 अगस्त को मनेर थाने में आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने दीनानाथ 31 अगस्त को थाने बुलाकर शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे तक हिरासत में रखा।

मनेर में रिपोर्टर पर दबाव: विधायक के खिलाफ खबर दिखाने पर थाने में डिटेन

थाने में रो पड़े रिपोर्टर

जानकारी के अनुसार, उम्र में छोटे और नए रिपोर्टर दीनानाथ थाने में घबरा गए और रोने लगे। बाद में पुलिस ने उनसे यह बॉन्ड भरवाया कि आगे से वे विधायक के खिलाफ नकारात्मक खबर नहीं चलाएंगे, तब जाकर उन्हें छोड़ा गया।

लोगों का सवाल: क्या पत्रकारिता अपराध है?

स्थानीय लोगों और कई सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाया है कि किसी रिपोर्टर को सच दिखाने पर डराना-धमकाना लोकतंत्र और पत्रकारिता की आज़ादी के खिलाफ है। आरोप है कि प्रशासन अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय नेताओं की छवि बचाने में जुटा है।

जनता से अपील

स्थानीय पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने जनता से अपील की है कि सच के साथ खड़े हों, वरना समाज की आवाज़ उठाने वाले ईमानदार पत्रकार धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।

ये भी पढ़े..

सोशल मीडिया पर छलका डर: हाजीपुर के प्रेमी जोड़े ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा, वीडियो वायरल

Share Add as a preferred…

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बढ़ी हलचल, परिजनों से मिले एसपी राज; परिवार बोला— अब न्याय में धोखा नहीं चाहिए

Share Add as a preferred…