भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर FIR, 1.25 करोड़ की ठगी और धमकी का आरोप

वाराणसी, 3 सितंबर।भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। वाराणसी के कैंट थाने में पवन सिंह समेत चार लोगों पर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी और हत्या की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर होटल व्यवसायी विशाल सिंह की अर्जी पर दर्ज हुई।


ठगी का आरोप

व्यवसायी विशाल सिंह का आरोप है कि साल 2017 में फिल्म प्रोड्यूसर बताकर प्रेमशंकर राय, उनकी पत्नी सीमा राय और पवन सिंह ने उन्हें भोजपुरी फिल्म ‘बॉस’ में निवेश करने का झांसा दिया। भरोसा दिलाया गया कि निवेश पर भारी मुनाफा मिलेगा और यूपी सरकार से सब्सिडी भी वापस मिलेगी।

  • कारोबारी ने शुरुआत में 32.60 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा किए।
  • जुलाई 2018 में होटल मीटिंग में फर्जी एग्रीमेंट पर 50% मुनाफे का वादा किया गया।
  • इसके बाद कारोबारी ने कुल मिलाकर 1.25 करोड़ रुपये लगाए।

फिल्म रिलीज़ होने के बाद लाभ का हिस्सा मांगने पर आरोपियों ने टालमटोल किया। बाद में पता चला कि फिल्म बिक चुकी है और करोड़ों का मुनाफा भी हुआ, लेकिन निवेशक को हिस्सा नहीं दिया गया। आरोप है कि पवन सिंह ने पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।


कोर्ट के आदेश पर FIR

व्यवसायी की शिकायत पर पहले पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने तथ्यों को गंभीर मानते हुए पवन सिंह, प्रेमशंकर राय, सीमा राय और निर्देशक अरविंद चौबे पर धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया।

धाराएं:

  • IPC 420 (धोखाधड़ी)
  • IPC 406 (आपराधिक विश्वासघात)
  • IPC 467, 468 (फर्जी दस्तावेज)
  • IPC 506 (धमकी)

हाल के विवाद भी बने चर्चा का विषय

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब पवन सिंह हाल ही में हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ स्टेज पर अनुचित व्यवहार को लेकर विवादों में रहे। वीडियो वायरल होने के बाद अंजलि ने इंडस्ट्री छोड़ने तक की बात कही थी। पवन सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।


करोड़ों की संपत्ति के मालिक

नामांकन शपथपत्र के मुताबिक, पवन सिंह के पास 11.7 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास लखनऊ और मुंबई में फ्लैट्स, आरा व पटना में जमीन और चार लग्जरी गाड़ियां भी हैं।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…