जमुई में PK का बड़ा हमला: मोदी-राहुल-तेजस्वी को घेरा, कहा– “बिहारियों को गाली पड़ रही है, इसकी चिंता किसी को नहीं”

जमुई, 2 सितंबर।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने आज जमुई के श्री कृष्णा सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित बिहार बदलाव जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।


मोदी-राहुल पर वार

PK ने कहा, “राहुल और तेजस्वी मोदीजी को गाली देंगे, मोदीजी आयेंगे तो राहुल-लालू को गाली देंगे। लेकिन कोई ये नहीं बताएगा कि बिहार से बेरोजगारी कब खत्म होगी, अच्छी पढ़ाई कब मिलेगी और पलायन कब रुकेगा। बिहार के लोगों का इससे कोई मतलब नहीं कि कौन किसको गाली दे रहा है।”

उन्होंने कहा कि “आज हाल ये है कि बिहार के बच्चों को पूरे देश में बिहारी कहकर गाली दी जा रही है, थप्पड़ मारे जा रहे हैं। इस बार बिहार की जनता इस अपमान की चिंता करेगी।”


तेजस्वी के डांस पर तंज

तेजस्वी यादव के डांस वाले वायरल वीडियो पर भी PK ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राघोपुर की जनता बाढ़ से परेशान है और राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव पटना के जेपी गंगा पथ पर रात में डांस कर रहे हैं। यह उनकी सोच को दिखाता है कि बिहार के लोगों की समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं है।”


रोजगार और पलायन पर हमला

तेजस्वी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए PK ने कहा, “अगर तेजस्वी यादव ने पढ़ाई की होती तो आज मेरी नकल करने की जरूरत नहीं पड़ती। वैसे खुशी है कि कम से कम अब सही नकल कर रहे हैं। पहले तो ये लोग सिर्फ हिन्दू-मुसलमान, लाठी-कट्टा की राजनीति करते थे। अब इन्हें भी पलायन, शिक्षा, रोजगार और फैक्ट्री पर बोलना पड़ रहा है। ये जन सुराज की ताकत है।”


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…