पटना रैली पर भाजपा नेता दिलीप मिश्रा का हमला, राहुल गांधी को कहा ‘पप्पू’, लगाया गंभीर आरोप

भागलपुर/पीरपैती।पीरपैती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित उम्मीदवार दिलीप मिश्रा ने पटना में हुई राहुल गांधी की रैली को लेकर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में भीड़ पैसे के बल पर जुटाई जा रही है, जबकि जनता का मूड पूरी तरह स्थिर है और वह ऐसे भ्रम में नहीं फँसेगी।

इस दौरान भाजपा नेता ने राहुल गांधी को ‘पप्पू’ शब्द से संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम काटने पर उठे विवाद पर भी बयान देते हुए कहा कि, “कांग्रेस बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों को शरण देना चाहती है, इसी वजह से भाजपा इसका विरोध कर रही है।”

मिश्रा के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि कांग्रेस नेताओं की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    नालंदा में बहू भोज से लौट रहे बुज़ुर्ग की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का आरोप; आरोपियों की तलाश में छापेमारी

    Share Add as a preferred…

    न स्कूल, न आंगनबाड़ी… संघर्ष की मिसाल बना कैमूर का बेटा, IIT में चयन से गांव में जश्न; महिलाओं ने उतारी आरती

    Share Add as a preferred…