नवगछिया: भवानीपुर में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर जहर देने का आरोप

भागलपुर/नवगछिया।नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान आनंद कुमार उर्फ़ छोटू के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि आनंद की पत्नी कृति ने उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के पिता विवेकानंद चौधरी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले आनंद और कृति का प्रेम विवाह हुआ था। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा।

परिजनों का कहना है कि इसी तनाव के कारण आनंद मानसिक दबाव में रहने लगा था। कुछ समय पहले उसने आत्महत्या की भी कोशिश की थी, लेकिन इलाज के बाद उसकी जान बच गई थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…