गंगटी मोहल्ले में नाले की निकासी समस्या पर महापौर वसुंधरा लाल ने लिया संज्ञान, जल्द मिलेगा समाधान

भागलपुर।नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 अंतर्गत गंगटी मोहल्ले के लोगों को लंबे समय से जूझ रही जलजमाव की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नाले के पानी की निकासी में आ रही दिक्कत को लेकर नागरिक लगातार शिकायत कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद और नगर निगम अधिकारियों को कई बार आवेदन भी दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन और निगम के अन्य अधिकारी स्वयं गंगटी मोहल्ले पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने विस्तार से अपनी परेशानियाँ बताईं। इस पर महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने आश्वासन दिया कि नाले की निकासी संबंधी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के इंजीनियरों और संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

स्थानीय नागरिकों ने महापौर और उपमहापौर की इस पहल का स्वागत किया और भरोसा जताया कि जल्द ही गंगटी मोहल्ला जलजमाव की समस्या से मुक्त होगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी मामले में नया मोड़, न्याय की मांग करने वाले सिपाही आशीष तिवारी सस्पेंड

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला गरमाया, परिजनों ने लगाया धमकी और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

    Share Add as a preferred…