अश्विनी चौबे का कांग्रेस-आरजेडी पर हमला, कहा – ट्रंप के देश में खलबली, भारत बनेगा स्वावलंबी

भागलपुर।केंद्रीय मंत्री रह चुके और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने मंगलवार को भागलपुर में प्रेस से बातचीत के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। चौबे ने कहा कि “ट्रंप के देश में भूचाल आने वाला है, खलबली शुरू हो गई है। भारत अब विकल्प की तलाश में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नीति देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती की ओर ले जा रही है।”

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पोखरण परमाणु परीक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त अमेरिका ने भारत को आंख दिखाई थी, लेकिन अटल जी ने स्वावलंबन से करारा जवाब दिया था। चौबे ने दावा किया कि आज भी मोदी सरकार उसी आत्मनिर्भर भारत की राह पर देश को आगे बढ़ा रही है।

आपातकाल और कांग्रेस पर तीखा प्रहार

अश्विनी चौबे ने आपातकाल का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस और आरजेडी से कई तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा – “आपातकाल के समय जयप्रकाश नारायण को स्वीट पॉइजन किसने दिया? बिहार के दिग्गज कांग्रेसी नेता ललित नारायण मिश्र की हत्या किसने कराई? ये कोई मनगढ़ंत बातें नहीं, बल्कि तत्कालीन जस्टिस तारकुंडे की रिपोर्ट इसका सबूत है। कांग्रेस और आरजेडी को इसका जवाब देना चाहिए।”

भागलपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों पर सफाई

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर चौबे ने स्पष्ट किया कि “भागलपुर से न तो अश्विनी चौबे और न ही शाहनवाज हुसैन चुनाव लड़ेंगे। हम दोनों पार्टी संगठन और प्रचार कार्य के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।”

विपक्ष पर करारा वार

बीजेपी नेता ने कांग्रेस और आरजेडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “वोट चोर, गद्दी छोड़” का नारा देने वाली कांग्रेस और आरजेडी को भाजपा भागलपुर से जवाब दे रही है। चौबे ने कहा – “चारा चोर, बिहार छोड़। नेशनल हेराल्ड में हेराफेरी करने वालों और भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करने वाले गद्दारों का पर्दाफाश हो चुका है। भ्रष्टाचारियों और देश विरोधियों की राजनीति अब नहीं चलेगी।”


 

  • ये भी पढ़े..

    सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने की पहल: बिहार में 4,909 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: मंत्री श्रवण कुमार ने देर शाम तक किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगे वोट

    Share Add as a preferred…