जबलपुर बैंक डकैती कांड का पर्दाफाश, 2 अन्तर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार, 3.1 किलो सोना बरामद

पटना/गया। बिहार STF को बड़ी कामयाबी मिली है। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक डकैती कांड में शामिल दो अन्तर्राज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर 3.112 किलोग्राम सोने के आभूषण (बाजार मूल्य लगभग 3 करोड़ रुपये) बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई

  • 31 अगस्त 2025 को बिहार STF की विशेष टीम ने गया जिला पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की।
  • राजेश दास उर्फ आकाश दास (पिता – जगजीवन दास, निवासी – बीजा टोला, थाना डोभी, जिला गया) को डोभी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
  • उसकी निशानदेही पर उसके साथी इंद्रजीत दास उर्फ सागर (पिता – शंकर दास, निवासी – भरारी, थाना शेरघाटी, जिला गया) को गुरुआ थाना क्षेत्र से दबोचा गया।

बरामदगी

  • सोने के आभूषण – 3.112 किलो (कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये)

मामला क्या था?

11 अगस्त 2025 को जबलपुर जिले के खितौला थाना क्षेत्र स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने 14.873 किलो सोने के आभूषण और 5 लाख से अधिक नगद लूट लिए थे। इसी वारदात में दोनों अपराधी शामिल थे।

आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी राजेश दास उर्फ आकाश दास के खिलाफ छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में बड़ा एक्शन: 4 अस्पताल और 1 होटल होंगे सील, खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट को भी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह! 6 बच्चों की मां की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी प्रेमी परिवार समेत फरार

    Share Add as a preferred…