पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) बिहार में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी।
आकाश आनंद को मिली कमान
- मायावती ने बिहार चुनाव की कमान अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को सौंपी है।
- आकाश आनंद के साथ केंद्रीय कोऑर्डिनेटर व राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और बिहार स्टेट यूनिट चुनावी तैयारियों को संभालेंगे।
दो दिनों तक चली समीक्षा बैठक
मायावती ने बताया कि पिछले दो दिनों तक वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन को लेकर गहन समीक्षा की गई। इसी दौरान यह फैसला लिया गया कि पार्टी बिहार में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
तीन जोन में बंटेंगी सीटें
- बिहार की सभी विधानसभा सीटों को तीन जोन में बांटने का फैसला लिया गया है।
- हर जोन की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी जाएगी।
- अगले महीने से पार्टी की यात्रा और जनसभा कार्यक्रम शुरू होंगे।
अन्य राज्यों पर भी नजर
मायावती ने बताया कि बिहार के साथ-साथ ओडिशा और तेलंगाना में भी संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती के लिए समीक्षा बैठक की गई है।


