SCO समिट में पाक को झटका: मोदी और पुतिन आगे बढ़े, शहबाज शरीफ किए गए नजरअंदाज

तियानजिन (चीन)। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि पीएम मोदी और पुतिन बातचीत करते हुए शहबाज शरीफ के सामने से गुजर गए और शरीफ बस देखते रह गए।

मोदी का सख्त संदेश

पीएम मोदी लंबे समय बाद चीन की यात्रा पर गए हैं और वहां SCO बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पुतिन समेत कई देशों के नेताओं से मुलाकात की, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से दूरी बनाए रखी।
👉 यह साफ संकेत है कि भारत का रुख नहीं बदला है – आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते।

पुतिन का भी इग्नोर

वीडियो में दिखता है कि पीएम मोदी जैसे ही हॉल में पहुंचे, उन्होंने पुतिन से गर्मजोशी से हाथ मिलाया। दोनों साथ-साथ चलते हुए शी जिनपिंग से मिले। इसके बाद जब शहबाज शरीफ स्टेज पर खड़े थे, तो मोदी और पुतिन दोनों ही उन्हें नज़रअंदाज कर आगे बढ़ गए।

पाकिस्तान को करारा मैसेज

विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि वैश्विक मंचों पर उसे अलग-थलग किया जा रहा है। भारत ने एक बार फिर दोहरा दिया है कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले देश के साथ कोई संवाद संभव नहीं है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ट्रेन में वेटिंग टिकट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! चलती ट्रेन में मिलेगी खाली सीट की ऑनलाइन बुकिंग, रेलवे ला रहा नई व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव: थानेदारों की बनेगी पूरी प्रोफाइल, मुख्यालय करेगा सीधी निगरानी, बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी

    Share Add as a preferred…