दरभंगा से चौंकाने वाली खबर : राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात कमांडो पर बाइक जब्त कर फरार होने का आरोप

दरभंगा। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। आरोप है कि यात्रा के बीच रैली और रोड शो के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एक एसपीजी कमांडो ने जबरन एक युवक की पल्सर 220 बाइक अपने कब्जे में ले ली और उसे अब तक वापस नहीं किया गया।

बाइक मालिक शुभम सौरभ, जो NH-27 हाईवे किनारे “मां दुर्गा लाइन होटल” चलाते हैं, का कहना है कि उनके पिता अनिल राय की पल्सर बाइक राहुल गांधी की सुरक्षा घेरे में तैनात जवान ने जबरन छीन ली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने अपनी बाइक को खोजने के लिए यात्रा के गुजरने वाले कई जिलों में चक्कर लगाए, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि वोट चोरी के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने वाली यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मी पर ही “बाइक चोरी” का आरोप क्यों लग गया। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है और कांग्रेस पार्टी की ओर से इस मामले पर क्या सफाई दी जाती है।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…