उधार के पैसे मांगने पर खंती से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

भागलपुर/नवगछिया।नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलाहा गांव में उधार लिए गए रुपए मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और जानलेवा हमला हो गया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच), भागलपुर में भर्ती कराया गया है।

घटना का विवरण

घायल सूरज कुमार ने बताया कि उसके पिता शंभू सिंह अपने उधार दिए गए पैसे मांगने गए थे। इसी दौरान आरोपी पक्ष गाली-गलौज पर उतर आया। जब सूरज कुमार अपने पिता को बचाने पहुंचे, तो पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

खंती से किया गया जानलेवा वार

सूरज कुमार ने बताया कि आरोपी उत्तम सिंह, सत्यम सिंह, कुणाल सिंह और दीपक सिंह ने मिलकर उसे पकड़ लिया और सिर पर खंती से वार किया। हमले में उसके सिर से तेज़ी से खून बहने लगा। खून देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल सूरज कुमार के सिर पर 10 से 12 टांके लगे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट और अत्यधिक खून बहने की वजह से फिलहाल उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है और इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी मामले में नया मोड़, न्याय की मांग करने वाले सिपाही आशीष तिवारी सस्पेंड

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला गरमाया, परिजनों ने लगाया धमकी और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

    Share Add as a preferred…