दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पंडाली दुर्गा मंदिर में हुई बैठक

भागलपुर/सुल्तानगंज।अजगैबीनाथ धाम स्थित श्री श्री 108 पंडाली दुर्गा मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष सोनू पोद्दार ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार 22 सितंबर से शुरू हो रही दुर्गा पूजा को और भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। दुर्गा प्रतिमा, पंडाल निर्माण, फूल-पत्ती, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने पूजा की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।

बैठक के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई गई। सदस्यों ने बताया कि बंद पड़े ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए विद्युत विभाग के एसडीओ को कई बार लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं हटाया गया तो समिति जिला अधिकारी को लिखित शिकायत करेगी।

मंदिर समिति के अध्यक्ष सोनू पोद्दार ने कहा कि इस बार पूजा में भव्य पंडाल और आकर्षक सजावट होगी। पूजा समिति का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले और आयोजन यादगार बने।

बैठक में टिंकू चौधरी, सोनी कुमार, अभीनव पोद्दार, प्रदीप दास, नवल किशोर पोद्दार, संतोष कुमार यादव, विकास पोद्दार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

  • Related Posts

    UPSC में 440वीं रैंक का फर्जी दावा, सम्मानित होने के बाद युवक फरार; जांच में खुला मामला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर के साठों गांव में पुराने कुएं से मिली मोटरसाइकिल, खेत पटवन के दौरान ग्रामीणों ने देख

    Share Add as a preferred…

    Continue reading