सारण में सड़क हादसा: बोलेरो की चपेट में आई महिला की मौत, पुत्र गंभीर

सारण। जिले के परसा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शंकरडीह गांव निवासी चंदन कुमार अपनी मां नैना देवी (52) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर छपरा व्यवहार न्यायालय आ रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में नैना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायल पुत्र के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…