बिहार पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

वैशाली, 23 अगस्त 2025।वैशाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

अपराध का इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नीतीश कुमार पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • 10 जुलाई 2025 को बलिगाँव थाना क्षेत्र के वायरलेस चौक पर एक मक्का व्यापारी को गोली मारकर 20 हजार रुपये की लूट की गई थी।
  • बलिगाँव थाना क्षेत्र के चिकनौटा स्थित एक ज्वेलरी दुकान को लूटने का प्रयास किया गया।
  • 4 मई 2025 को समस्तीपुर जिले के चकमहेशी थाना क्षेत्र के माली नगर स्थित एसबीआई सीएसपी से लगभग 1.20 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
  • 20 अगस्त 2025 को चकमहेशी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर नीतीश कुमार ने अपने साथियों के साथ फायरिंग की थी।

पुलिस की कार्रवाई

गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ वैशाली सहित कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…