भागलपुर, 23 अगस्त 2025।चार दिनों तक चली जिला-स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आज सफल समापन हुआ। अंतिम दिन वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले खेले गए।
वॉलीबॉल फाइनल
- सेमीफाइनल में बिहपुर ने खरीक को 2-0 से हराया, वहीं सन्हौला ने नाथनगर को 2-1 से मात दी।
- फाइनल मैच बिहपुर बनाम सन्हौला के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक तीन सेटों के बाद बिहपुर ने 2-1 से जीत दर्ज की।
- बिहपुर के प्रियांशु कुमार और सन्हौला के उमर अब्दुल ने शानदार खेल दिखाया।
कबड्डी फाइनल
- अंडर-16 बालक वर्ग: नाथनगर ने सुल्तानगंज को 26 अंकों से हराया।
- अंडर-16 बालिका वर्ग: कहलगांव ने बिहपुर को 13 अंकों से मात दी।
फुटबॉल फाइनल
- कहलगांव ने नाथनगर को 3-1 से पराजित कर खिताब जीता।
समापन एवं पुरस्कार वितरण
संध्या 4 बजे समापन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार समेत कई अधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल स्वास्थ्य और जीवन दोनों के लिए जरूरी है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को अवसर और सहयोग दिया जा रहा है। आज खेलों को करियर के रूप में अपनाया जा सकता है। ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना इसका उदाहरण है।
खास उपलब्धि
प्रतियोगिता के आधार पर 07 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय मशाल प्रतियोगिता (पटना) के लिए किया गया है।


