भागलपुर के इंग्लिश गांव से 28 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

भागलपुर सबौर थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के रहने वाले शंकर यादव के घर पर पुलिस ने छापेमारी की और यहां से 28 बोतल विदेशी शराब के साथ शंकर यादव के पुत्र गुड्डू को गिरफ्तार किया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां पर गुड्डू यादव के द्वारा शराब की खरीद-फरोख्त की जाती है। जिसको लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सबौर थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल के द्वारा इंग्लिश गांव के रहने वाले शंकर यादव के घर पर छापेमारी की।

जहां से शराब बरामदगी के साथ शराब के धंधे में लिप्त गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार आरोपी से उसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *