संविधान संशोधन विधेयक के बहाने दबाव बनाने की कोशिश : तेजस्वी यादव

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 के नाम पर भाजपा विपक्षी दलों के साथ-साथ अपने सहयोगियों को भी ब्लैकमेल करने का काम कर रही है।

जदयू पर निशाना

तेजस्वी ने दावा किया कि भाजपा इस विधेयक के जरिए जदयू को दबाव में रखेगी। उन्हें मिलने वाली सीटें सीमित कर दी जाएंगी और कई सीटों पर भाजपा के नेता ही उम्मीदवार बनाए जाएंगे।

एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप

तेजस्वी ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में सरकार के खर्च पर सवाल उठे हैं। हो सकता है कि इसे बहाना बनाकर नए केस गढ़े जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में रहते हुए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करती है।

अदालत और सदस्यता का मुद्दा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा का चरित्र दोहरा है। कई मुख्यमंत्री जेल जा चुके हैं लेकिन बाद में बरी भी हो गए। जब तक अदालत किसी को दोषी नहीं मानती, तब तक उसकी सदस्यता खत्म नहीं हो सकती।

जनता को बताएंगे सच

तेजस्वी ने कहा कि विपक्ष इस विधेयक का कड़ा विरोध करेगा और जनता को बताएगा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक हथकंडा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…