राहुल गांधी कल आएंगे, भागलपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

भागलपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 22 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचेंगे। वह मुंगेर से नवगछिया की ओर जाते हुए जिले के कई हिस्सों से गुजरेंगे और जगह-जगह सभाएं करेंगे।

सुरक्षा को लेकर अलर्ट

राहुल गांधी जेड श्रेणी सुरक्षा प्राप्त नेता हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें आवासन, आपातकालीन मेडिकल सहायता, रूट चार्ट और सभी नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।

यात्रा का रूट व कार्यक्रम

  • सुबह 10-11 बजे राहुल गांधी घोरघट (गनगनिया पंचायत) से भागलपुर जिले में प्रवेश करेंगे।
  • कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद यात्रा सुल्तानगंज चौक पर कुछ देर रुकेगी।
  • इसके बाद खेरैहिया स्कूल में लंच ब्रेक होगा।
  • दोपहर 3-4 बजे के बीच राहुल गांधी का चंपानगर (मदनी नगर चौक) पर सभा होगी।
  • शाम को यात्रा नाथनगर, परबत्ती, तातारपुर, स्टेशन चौक, लोहिया पुल, शहीद भगत सिंह चौक से गुजरते हुए घंटाघर चौक तक पहुंचेगी।

प्रशासन ने पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती और चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…