पटना के हॉस्टल से चार देसी बम बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

पटना। राजधानी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित आंबेडकर छात्रावास से सोमवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर चार देसी बम और विस्फोटक बनाने का सामान बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन कुमार, सौरव कुमार, निशांत कुमार और सनी कुमार के रूप में हुई है।

पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में हॉस्टल से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले मुकेश सहनी, बोले- “सरकार और प्रशासन की लापरवाही से बिगड़ी स्थिति, मेडिकल बोर्ड का हो गठन”

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, बोले- “बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर, सरकार पूरी तरह विफल”

    Share Add as a preferred…