बिहार में भीषण सड़क हादसा : ट्रेनिंग से लौट रही होमगार्ड से भरी बस पलटी, 24 जवान घायल, महिला की मौत

बेगूसराय/खगड़िया। मंगलवार को बिहार के बेगूसराय जिले में एनएच-31 फोरलेन पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। बलिया ट्रेनिंग सेंटर से लौट रही 54 होमगार्ड जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में 24 होमगार्ड जवान घायल हो गए, जिनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, खगड़िया की एक महिला की मौत हो गई।

मृत महिला की पहचान

मृतका की पहचान रोशनी देवी (निवासी-खगड़िया) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपने पति रणवीर यादव और 10 वर्षीय बेटे निशांत कुमार के साथ इलाज कराने बेगूसराय जा रही थीं। इस दौरान उनकी बाइक बस की चपेट में आ गई। हादसे में रोशनी देवी बस के नीचे फंस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि रणवीर यादव और उनका बेटा घायल हो गए।

चश्मदीद का बयान

घायल होमगार्ड जवान प्रेमचंद कुमार ने बताया, “हम 54 होमगार्ड बलिया ट्रेनिंग सेंटर से बेगूसराय कैंप लौट रहे थे। अचानक बाइक बस के सामने आ गई। ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और गाड़ी गड्ढे में गिर गई। हादसे में 20 से अधिक जवान घायल हुए हैं, जिनमें चार की स्थिति गंभीर है।”

मौके पर अफरातफरी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस में फंसे जवानों को बाहर निकाला और सभी घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है।

पुलिस का बयान

एसपी बेगूसराय मनीष कुमार ने बताया, “बस में सवार कुल 24 होमगार्ड जवान घायल हुए हैं। खगड़िया की एक महिला की मौत हुई है। हादसे की जांच की जा रही है कि आखिर यह दुर्घटना कैसे हुई।”


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में ‘जॉब माफिया’ का बड़ा खेल बेनकाब! बैंकिंग परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का औचक निरीक्षण, नर्सिंग सेवा पर मिली शिकायत तो मौके पर लगाई फटकार

    Share Add as a preferred…