राजस्व महा–अभियान : तीन दिनों में 23 लाख से अधिक जमाबंदी पंजी की प्रतियों का वितरण

पटना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महा–अभियान के तहत महज तीन दिनों (16 से 18 अगस्त) में ही बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पूरे बिहार में अब तक 23 लाख से अधिक जमाबंदी पंजी की प्रतियां रैयतों के बीच वितरित की जा चुकी हैं।

इस उपलब्धि में शेखपुरा जिला पहले स्थान पर रहा है, जहां कुल जमाबंदी के 24.02% प्रतियां बांटी गईं। इसके बाद जहानाबाद (14.48%) दूसरे, कैमूर (13.78%) तीसरे, नवादा (13.72%) चौथे और पूर्णिया (11.35%) पांचवें स्थान पर रहा।
छठे स्थान पर अररिया (11.16%), सातवें पर खगड़िया (11.15%), आठवें पर वैशाली (10.41%), नौवें पर गोपालगंज (10.28%) और दसवें पर किशनगंज (9.29%) रहा।

राज्य के सभी 38 जिलों में कुल जमाबंदी की संख्या 3 करोड़ 59 लाख 88 हजार 935 है। इसमें से तीन दिनों में 23 लाख 08 हजार 574 प्रतियों का वितरण किया गया है, जो कुल जमाबंदी का 6.41% है।

राजस्व महा–अभियान के तहत विभाग की टीमें गांव–गांव जाकर रैयतों को उनकी जमीन से जुड़ी जमाबंदी की प्रति उपलब्ध करा रही हैं। साथ ही आवश्यक आवेदन प्रपत्र भी मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस दौरान जमीन के अभिलेखों की अशुद्धियों का त्वरित सुधार, बंटवारा नामांतरण, उत्तराधिकार नामांतरण और छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने का कार्य भी किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को जमीन संबंधी कागजात में सुधार कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर से राहत दिलाना है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर मनोज झा का बड़ा हमला: “एनकाउंटर व्यक्ति का नहीं, सच का होता है”

    Share Add as a preferred…

    रोहतास में बड़ा सड़क हादसा: पुलिस जवानों से भरी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 12 से अधिक महिला-पुरुष जवान घायल

    Share Add as a preferred…