भागलपुर: शादी के दो महीने बाद शिक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भागलपुर, 16 अगस्त 2025:भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मोदी टोला गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। सरकारी शिक्षक रूपेश कुमार की पत्नी रिया कुमारी (23) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


घटना का विवरण

रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका की शादी महज दो महीने पहले ही रूपेश कुमार से हुई थी। परिजनों ने बताया कि रिया को पति के एक्स्ट्रा लव अफेयर की जानकारी मिली थी, और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। दोनों परिवार अलग-अलग घर में रहते थे।

घटना की जानकारी सबसे पहले मृतका के ससुर नारायण मोदी को हुई। कमरे में पहुंचने पर उन्होंने अपनी बहू को फंदे से लटकता पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी


पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं डीएसपी नवजीत कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और एफएसएल टीम के जरिए साक्ष्य एकत्रित करवाए।

ससुर नारायण मोदी ने बताया कि बहू ने आत्महत्या क्यों की, इसकी सही वजह उन्हें पता नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भावुक हुए रौशन आनंद, बोले- साजिश करने वाले सुन लें, हम टूटे नहीं हैं

    Share Add as a preferred…

    मां का साया बचपन में उठ गया, लेकिन हौसला नहीं टूटा; संघर्षों के बीच हिमाली राज बनीं SDM

    Share Add as a preferred…