गोपाल मंडल के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, सांसद अजय मंडल और कुमारी अपर्णा ने की प्रेस वार्ता

भागलपुर, 16 अगस्त 2025:भागलपुर में जदयू की आंतरिक राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। मामला तब तूल पकड़ गया जब गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर सांसद अजय मंडल और जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी अपर्णा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुमारी अपर्णा अजय मंडल की रखैल हैं।


सांसद और प्रकोष्ठ महासचिव ने की प्रतिक्रिया

इस बयान के बाद सांसद अजय मंडल ने घोंघा थाना में गोपाल मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं, गोपाल मंडल ने प्रेस वार्ता में अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एचआईवी पॉजिटिव हैं और उन्हें संसद में जाने से रोका जाना चाहिए।

इसी विवाद के बीच आज सांसद अजय मंडल और कुमारी अपर्णा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की।

सांसद अजय मंडल ने कहा,

“मुझे न्यायपालिका और अपनी पार्टी पर पूरा भरोसा है। न्यायालय का जो भी फैसला होगा, मैं उसे मानने को तैयार हूँ।”

कुमारी अपर्णा ने कहा,

“गोपाल मंडल के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। अजय मंडल मेरे मामा हैं, यह बात उन्हें भलीभांति पता है। इसके बावजूद उन्होंने अमर्यादित टिप्पणी की। मैंने इस मामले की शिकायत पार्टी आलाकमान तक पहुँचा दी है और अब आलाकमान का जो भी निर्णय होगा, उसे मानूंगी।”


राजनीतिक असर

इस घटनाक्रम के बाद जदयू की आंतरिक खींचतान और गहरी हो गई है। अब सबकी निगाहें न्यायालय और पार्टी आलाकमान के फैसले पर टिकी हुई हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में ‘जॉब माफिया’ का बड़ा खेल बेनकाब! बैंकिंग परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का औचक निरीक्षण, नर्सिंग सेवा पर मिली शिकायत तो मौके पर लगाई फटकार

    Share Add as a preferred…