सारण में ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: 7 नाबालिग लड़कियां व 1 लड़का मुक्त, 4 गिरफ्तार

छपरा, 14 अगस्त 2025 —बिहार पुलिस के ऑपरेशन “नया सवेरा” के तहत सारण पुलिस ने आज अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 नाबालिग लड़कियों और 1 नाबालिग लड़के को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराया। इस दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के तहत 222 लड़कियां पहले ही मुक्त

एसएसपी सारण के नेतृत्व में मई 2024 से चल रहे विशेष अभियान में अब तक 222 लड़कियों को मुक्त कर 28 मामले दर्ज किए गए हैं और 83 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

कैसे हुई आज की कार्रवाई

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के पत्र और एसएसपी सारण के निर्देश पर महिला थाना की अगुवाई में खैरा, मुफ्फसिल और परसा थाना क्षेत्रों के आर्केस्ट्रा स्थलों पर छापेमारी की गई।
इस दौरान—

  • पश्चिम बंगाल की 5 और बिहार की 2 नाबालिग लड़कियां मुक्त
  • 1 नाबालिग लड़का सुरक्षित निकाला गया
  • 4 आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी

  1. विवेक कुमार, मदापुर, भेल्दी, सारण
  2. रामाशंकर कुमार, खैरा कृष्णा चौक, सारण
  3. विनय कुमार, लोहा टोला खैरा, सारण
  4. मुकेश कुमार सिंह, तेरसिया, वैशाली

टीम में शामिल

  • महिला थाना, खैरा, मुफ्फसिल, परसा थाना के पुलिसकर्मी
  • एएचटीयू सारण
  • मिशन मुक्ति फाउंडेशन
  • रेस्क्यू फाउंडेशन, दिल्ली
  • नारायणी सेवा संस्थान, सारण
  • रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन, पश्चिम बंगाल

पुलिस की अपील

सारण पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी महिला के साथ शोषण या मानव तस्करी जैसी समस्या हो, तो “आवाज दो” हेल्पलाइन नंबर 9031600191 पर तुरंत सूचना दें।


 

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading