PK का नीतीश पर बाढ़ निरीक्षण को लेकर तंज — “20 साल से हेलीकॉप्टर से देख रहे हैं, अब जनता देगी रिपोर्ट”

शिवहर, 14 अगस्त 2025: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने आज अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत शिवहर में आयोजित जनसभा और प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेताओं और सत्ताधारी परिवारवाद पर जमकर हमला बोला।

नीतीश के हवाई निरीक्षण पर हमला

PK ने कहा —

“नीतीश कुमार पिछले 20 साल से बाढ़ का हवाई निरीक्षण कर रहे हैं। जनता नीचे परेशान है और उनका निरीक्षण खत्म ही नहीं हो रहा। अब इस बार जनता खुद निरीक्षण का रिपोर्ट जारी करेगी और तीन महीने बाद इन्हें घर भेज देगी। उसके बाद बाढ़ का असली समाधान होगा।”

परिवारवाद पर कटाक्ष

शिवहर से सांसद लवली आनंद और उनके बेटे विधायक चेतन आनंद पर निशाना साधते हुए PK ने कहा —

“सिर्फ शिवहर ही नहीं, बिहार के पिछले 30 साल में 1250 परिवारों के लोग ही सांसद-विधायक बनते रहे हैं। लेकिन जन सुराज इस बार ऐसे परिवारों से अलग, नए और ईमानदार लोगों को टिकट देगा। हमारे उम्मीदवारों का ऐलान किसी भी दल से पहले किया जाएगा।”

भाजपा नेताओं पर फिर वार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर PK ने फिर से तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा —

“दिलीप जायसवाल मूर्छित होकर गिरे हुए हैं, जबकि मंगल पांडेय पटना से भागे हुए हैं। मेरे डर से उन्होंने स्वीकार किया कि दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपये लिए थे। अब सवाल है कि 86 लाख का फ्लैट ख़रीदने के लिए बाकी 61 लाख कहां से आए? इसका जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया है, 3 दिन बीत चुके हैं। अगर जवाब नहीं मिला तो फिर हम सच्चाई जनता को बताएंगे।”

PK के इन बयानों से शिवहर की सियासी हलचल तेज हो गई है, खासकर बाढ़ राहत, परिवारवाद और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…