सबौर और लैलख के बीच 30 की स्पीड से चलेगी ट्रेन, गंगा के बढ़े जलस्तर से रेलब्रिज पर दबाव

भागलपुर। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी और लैलख-सबौर के बीच बने रेलब्रिज पर पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाया है। अब इस रेलखंड से गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें अधिकतम 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेंगी। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और पुल की संरचना को सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह स्पीड प्रतिबंध अप और डाउन दोनों दिशाओं में आने-जाने वाली सभी ट्रेनों पर लागू होगा। वहीं, कहलगांव डाउन लाइन के कहुआ रेलब्रिज संख्या 130 के पास भी स्पीड 30 किमी/घंटा कर दी गई है।

रेलमार्ग बना जीवनरेखा
बाढ़ की स्थिति में जिले में रेलमार्ग ही लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन बना हुआ है। खासकर कहलगांव से भागलपुर और भागलपुर से अकबरनगर के बीच सड़क मार्ग पर पानी भर जाने और कई स्थानों पर सड़क टूटने के कारण यात्री अब पूरी तरह से ट्रेन पर निर्भर हैं।

सीनियर पीडब्लूआई संतोष कुमार ने बताया कि जब तक गंगा का जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, ट्रेनों की रफ्तार पर यह प्रतिबंध जारी रहेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के सरकारी दफ्तरों में दलालों पर सख्ती, थानों और प्रखंड कार्यालयों में CCTV से निगरानी बढ़ेगी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

    Share Add as a preferred…

    बिहार में रैपिड रेल का बड़ा प्लान, पटना से 4 शहरों की दूरी होगी महज 40 मिनट, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

    Share Add as a preferred…