ओबरा के राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

औरंगाबाद/ओबरा। औरंगाबाद जिले के ओबरा अंचल कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। निगरानी की छह सदस्यीय टीम ने रिकॉर्ड रूम में छापेमारी कर राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी डीएसपी विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में प्रमोद कुमार को मौके से बरामद रकम के साथ पकड़ा गया।

शिकायत पर हुई कार्रवाई

डीएसपी ने बताया कि ओबरा अंचल के मानिकपुर गांव निवासी उदय कुमार ने परिमार्जन प्लस से अपनी 75 डिसमिल जमीन को ऑनलाइन करने के लिए आवेदन किया था। इस प्रक्रिया के बदले राजस्व कर्मचारी ने उनसे पैसों की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही आरोपी को पकड़ लिया।

सर्किट हाउस में पूछताछ, फिर पटना रवाना

गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी को लेकर औरंगाबाद सर्किट हाउस पहुंची, जहां उससे पूछताछ की गई। इसके बाद टीम उसे आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले गई।

अंचल कार्यालय में हड़कंप

इस कार्रवाई की खबर फैलते ही ओबरा अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी अपनी-अपनी सीट छोड़कर इधर-उधर हट गए, जबकि कुछ ने रिकॉर्ड रूम के पास जाने से भी परहेज किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर वायरल रीलों को लेकर प्रशासन सख्त, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…