भागलपुर में पारिवारिक विवाद में महिला और बेटी की पिटाई

भागलपुर, 12 अगस्त — तातारपुर थाना क्षेत्र के कज्वलीचक में पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि विनोद सिंह ने अपने छोटे भाई की बेटी नंदनी कुमारी की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची नंदनी की मां खुशबू देवी को भी बुरी तरह मारा-पीटा गया।

घटना के बाद मां-बेटी दोनों तातारपुर थाना पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार के मुताबिक विवाद की शुरुआत पानी भरने के दौरान पाइप लगाने को लेकर हुई। पड़ोसी महिला नाले में पाइप डालकर पानी भर रही थी, इसी दौरान कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

खुशबू देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि पीड़ित के पति भागलपुर स्टेशन चौक पर लिट्टी-चोखा की दुकान चलाते हैं, जिसमें पत्नी भी सहयोग करती है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है और वे पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर डीएम ने कहलगांव अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    एनटीपीसी कहलगांव में बालिका सशक्तिकरण अभियान का भव्य समापन, 127 बालिकाओं ने सीखे आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के गुर

    Share Add as a preferred…