गया में दरोगा ने काटी हाथ की नस, पुलिस महकमे में हड़कंप

गया, 12 अगस्त — बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अतरी थाने में तैनात दरोगा संजय कुमार ने अपने आवास पर हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी है।

सूत्रों के मुताबिक, दरोगा संजय कुमार से फोन पर संपर्क न होने पर पुलिसकर्मी उनके आवास पहुंचे, जहां दरवाजा खोलते ही पूरा कमरा खून से लथपथ मिला। वह बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़े थे और दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं।

तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई है। घटना के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में मोहर्रम की 11वीं तारीख पर निकला अलम का जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद

    Share Add as a preferred…

    वारसलीगंज के दो परिवारों के विवाद का सुखद समाधान, आपसी समझौते से लौटी सौहार्द की मिसाल

    Share Add as a preferred…