भागलपुर में आज और कल मध्यम बारिश की संभावना, किसानों को मिला विशेष परामर्श

भागलपुर, 12 अगस्त — मौसम विभाग ने जिले में मंगलवार और बुधवार को मध्यम बारिश की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा भी हो सकती है।

बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.2°C और न्यूनतम तापमान 27.3°C दर्ज किया गया।

किसानों के लिए सलाह

मौसम वैज्ञानिक डॉ. नेहा पारिक ने किसानों को सुझाव दिया है कि

  • अरहर, हल्दी, ओल और मक्का की खड़ी फसलों में वर्षा जल निकासी की व्यवस्था करें।
  • सब्जियों की नर्सरी में जमा पानी को तुरंत बाहर निकालें, ताकि फसलों को नुकसान न पहुंचे।

 

  • Related Posts