सीएम नीतीश आज 15 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं से करेंगे संवाद, 125 यूनिट फ्री बिजली पर लेंगे फीडबैक

पटना, 12 अगस्त — मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को राज्य के 15 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे 125 यूनिट तक दी जा रही मुफ्त (शत-प्रतिशत अनुदान) बिजली योजना पर आम लोगों का फीडबैक लेंगे।

3000 स्थानों पर होगा कार्यक्रम

बिजली कंपनी ने संवाद कार्यक्रम के लिए पटना सहित पूरे राज्य में 3000 स्थान निर्धारित किए हैं। इन स्थानों पर उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री लेंगे राय, करेंगे चर्चा

सीएम योजना के लाभ, कार्यान्वयन और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही, उपभोक्ताओं की राय और अनुभव भी जानेंगे।

लाइव प्रसारण और डिजिटल कनेक्टिविटी

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से होगा, जिससे राज्य के सभी उपभोक्ता आसानी से जुड़ सकें।

कार्यक्रम में ये नेता रहेंगे शामिल

मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद, विधान मंडल के सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी SDPO की मद्य निषेध विभाग में पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, बोले- ‘ऐसे अधिकारी को जिम्मेदारी नहीं मिलनी चाहिए थी’

    Share Add as a preferred…