शहीद दिवस पर सात अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि, पटना में गूंजे देशभक्ति गीत

पटना, 11 अगस्त 2025 —शहीद दिवस के अवसर पर आज राजधानी पटना के शहीद स्मारक परिसर में 11 अगस्त 1942 के सात अमर स्वतंत्रता सेनानियों — उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेन्द्र सिंह और राम गोविन्द सिंह — को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इन वीरों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

राजकीय समारोह में राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और श्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव, पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव श्री कुमार रवि, पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, शहीदों के परिजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सभी गणमान्य लोग सचिवालय परिसर स्थित शहीद पार्क पहुंचे, जहां अमर ज्योति के समक्ष पुष्पचक्र अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम के तमाम शहीदों को नमन किया गया।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का जज़्बा और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना गूंजती रही।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का हमला, बोले– जनादेश का अपमान होगा अगर राज्यसभा गए नीतीश कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की राजनीति में बदलाव की चर्चा: क्या खत्म होगा कुर्मी युग और लौटेगा यादव युग?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading