गोपालगंज में पुलिस- अपराधी मुठभेड़: कुख्यात विकास सिंह कुशवाहा गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज ज़िले में शनिवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में ईंट भट्ठा के पास हुई इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विकास सिंह कुशवाहा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके बाएं पैर के घुटने में लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही पुलिस ने काबू कर लिया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को इनपुट मिला था कि विकास सिंह कुशवाहा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं।

हत्या, लूट, रंगदारी में वांछित
पुलिस के अनुसार, विकास सिंह कुशवाहा के खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह धर्मपरसा गांव में आभूषण दुकान लूटकांड का भी मुख्य आरोपी है। फिलहाल उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

  • Related Posts

    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नालंदा की बेटियों के लिए खुशखबरी: बिंद में खुलेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’; एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, हॉस्टल भी तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading