भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल, अपने हाथों से परोसा भोजन

भागलपुर, 9 अगस्त 2025 — प्राकृतिक आपदा के बीच मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने शनिवार को टी.एन.बी. कॉलेजिएट इंटर स्कूल स्थित राहत शिविर का दौरा किया।

राहत शिविर में शरण लिए बाढ़ पीड़ितों से उन्होंने सीधे संवाद किया, उनका हालचाल जाना और समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि पार्टी और संगठन हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

मानवीय पहल: अपने हाथों से परोसा भोजन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने केवल औपचारिक दौरा ही नहीं किया, बल्कि राहत शिविर में रह रहे लोगों को अपने हाथों से भोजन परोसकर उनका मनोबल भी बढ़ाया।
होटल विद्या रेडिडेंसी के निदेशक दिलीप जायसवाल के सौजन्य से पूड़ी, सब्ज़ी और खीर का विशेष भोजन तैयार किया गया था, जिसे श्री संतोष कुमार ने खुद परोसा।
शिविर में मौजूद पीड़ितों ने भावुकता से महसूस किया और राहत के बीच एक पल के लिए अपने दुख भूल गए।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चिंता

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा—

“बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में भागलपुर की जनता हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़ी रही है। राहत शिविरों में व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं, किंतु बाढ़ग्रस्त गांवों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और आपात राहत सामग्री की उपलब्धता के लिए जिला प्रशासन से भी ठोस कदम उठाने की मांग की।

पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह बंटू, जिला महामंत्री योगेश पांडे, जिला मंत्री प्रणव दास, भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, अमित जायसवाल, अमन जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इन सभी ने राहत सामग्री वितरण और व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई।


 

  • Related Posts

    बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

    HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

    Continue reading
    ‘झोला छाप सीएम नहीं चाहिए’: आईपी गुप्ता ने बिहार के नेतृत्व पर दिया बयान

    सहरसा: सहरसा के विधायक और…

    Continue reading