मवेशी बांधने के विवाद में चला लाठी, भाई-भतीजा घायल — तीन पर केस दर्ज

भागलपुर, 8 अगस्त —रंगड़ा थाना क्षेत्र के रंगड़ा गांव में मवेशी बांधने को लेकर हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चाचा और दो अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर भाई और भतीजे पर लाठी से हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के संबंध में घायल रोशन कुमार ने बताया कि वह अपने घर के पास भैंस को चारा खिला रहा था, तभी चाचा निरंजन यादव, राजू यादव और दयानंद यादव से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में रोशन कुमार और उसके पिता प्रकाश यादव घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबियत बिगड़ी, चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading