भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत, ननिहाल आया था साजन

भागलपुर, 8 अगस्त —सबौर थाना क्षेत्र के राजपुर इलाके में बाढ़ के पानी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान साजन कुमार, पिता भावेश तांती, निवासी अमाडंडा थाना क्षेत्र, के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, साजन कुछ दिन पहले अपने ननिहाल सबौर आया था, जहां घर में पूजा-पाठ का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वह गांव के कुछ दोस्तों के साथ बहियार घूमने गया। इस बीच बाढ़ के पानी में वह फंस गया और तेज बहाव में डूब गया।

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। करीब आधे घंटे बाद शव बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को मायागंज अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम करवाया है। सबौर थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

परिजनों के मुताबिक, मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।


 

  • ये भी पढ़े..

    15 अगस्त के बाद बिहार में खास महाल जमीन पर बड़ा फैसला! हजारों परिवारों को मिल सकता है मालिकाना हक, नई नीति बनाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में गरमाई सियासत, प्रशांत किशोर ने न्यायिक जांच पर उठाए बड़े सवाल

    Share Add as a preferred…