दरभंगा: खौलते माड़ में गिरने से दो वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

दरभंगा | 3 अगस्त 2025: दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत निमरौली गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां दो वर्षीया मासूम बच्ची इनारा परवीन की खौलते माड़ में गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना के वक्त मां पका रही थी खाना

मृतका के पिता खुर्शीद आलम और मां निखत खातून ने बताया कि भारी बारिश के कारण वे घर के अंदर ही चूल्हे पर खाना पका रही थीं। इनारा पास में चौकी पर बैठी थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह खौलते माड़ के बर्तन में गिर गई।

इलाज से पहले ही तोड़ा दम

परिजनों ने तत्काल बच्ची को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शरीर का बड़ा हिस्सा जल चुका था, और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इनारा की असमय मौत से मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन और गांववाले बच्ची की मासूमियत और चंचलता को याद कर भावुक हो रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *