बहू-बेटे के झगड़े में उबल पड़ा बाप, लाठी से पीट-पीटकर बेटे की हत्या

मनिहारी (कटिहार), 3 अगस्त:कटिहार जिले के मनोहरपुर पंचायत के गोलाघाट गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के बीच पिता ने अपने ही बेटे को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

घटना की पूरी जानकारी

शनिवार सुबह घर में बहू और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। बहस तेज होने पर पिता बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि पिता आपा खो बैठा और लाठी से बेटे पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, और मुखिया प्रतिनिधि ललन यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

परिवार में पुरानी रंजिश या अचानक गुस्सा?

गांव में चर्चा है कि क्या यह घटना महज एक क्षणिक गुस्से का नतीजा थी, या फिर इसके पीछे कोई गहरी पारिवारिक रंजिश थी। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *