बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुंगेर के दो समेत छह गिरफ्तार

बक्सर | 3 अगस्त 2025: बक्सर पुलिस ने औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत दलसागर गांव में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में मुंगेर जिले के दो कुख्यात असलहा तस्कर भी शामिल हैं।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण की गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष टीम गठित कर दलसागर गांव में शुक्रवार देर रात छापेमारी की गई। मौके से एक मिनी गन फैक्ट्री का संचालन होते पाया गया, जिसमें हथियार निर्माण के उपकरण, अर्धनिर्मित देशी कट्टे, और कच्चा माल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने जिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  • संदीप यादव (दलसागर, बक्सर)
  • अनूप पासवान (बेलाउर, बक्सर)
  • दयानंद यादव
  • दुर्गेश उपाध्याय (मझरियां)
  • राजेश कुमार (मिर्जापुर, मुंगेर)
  • सुनील पोद्दार (चंदन बाग, मुंगेर)

इनमें राजेश कुमार और सुनील पोद्दार को मुंगेर जिले से सक्रिय असलहा तस्कर बताया गया है, जिनका संपर्क कई आपराधिक गिरोहों से रहा है।

हथियार निर्माण का था संगठित नेटवर्क

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री लंबे समय से चोरी-छिपे असलहा निर्माण में लिप्त थी। आरोपियों के पास से कई अधबने हथियार, माउजर के पुर्जे, ड्रिल मशीन, बटन फायर कट्टा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस को संदेह है कि यहां से बने हथियार बिहार और उत्तर प्रदेश के अपराधियों को सप्लाई किए जाते थे।

एसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एसपी शुभम आर्य ने बताया कि मामले में अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की योजना है। इस ऑपरेशन को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *