“भाजपा ने काटे नहीं, चुराए 2.44 लाख वोट” – कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह का बड़ा आरोप, आंदोलन की चेतावनी

भागलपुर | 2 अगस्त 2025: कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि जिले में 244612 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक है।

प्रवीण सिंह ने कहा कि “एक साल पहले जिन वोटरों के सहारे भाजपा ने चुनाव जीता, अब उन्हीं को सूची से बाहर कर दिया गया है। बिना किसी मृत्यु प्रमाण पत्र के लोगों को मृत घोषित कर नाम हटा दिया गया, और जो मजदूरी के लिए बाहर गए हैं, उनका नाम भी सूची से गायब कर दिया गया।”

दलित-पिछड़ा वर्ग को बताया गया टारगेट
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दलित, महादलित और पिछड़े वर्गों के मतदाताओं को टारगेट कर उनके नाम हटवाए, क्योंकि ये तबका पारंपरिक रूप से महागठबंधन का समर्थन करता है। उन्होंने इसे सुनियोजित ‘वोट चोरी’ करार दिया।

भाजपा और चुनाव आयोग की ‘गांठजोड़’ का आरोप
प्रवीण सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “यह सिर्फ नाम काटने का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की खुली चोरी है। भाजपा और चुनाव आयोग की आपसी सांठगांठ से यह षड्यंत्र रचा गया है।”

आंदोलन की चेतावनी
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी वैध मतदाताओं के नाम पुनः सूची में शामिल नहीं किए गए, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन करेगी। उन्होंने आम लोगों से भी इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *