भागलपुर साइबर ठगी कांड: 35.83 लाख की ठगी का मुख्य आरोपी मो. अमन पटना से गिरफ्तार, अपहरण भी शामिल

भागलपुर, 2 अगस्त 2025: भागलपुर साइबर थाना में दर्ज 35.83 लाख रुपये की ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुख्य आरोपी मो. अमन को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। अमन मूल रूप से मुंगेर जिले के पूरबसराय थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक का रहने वाला है। पुलिस को आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी मिली है।

इस मामले में पीड़ित ने 11 जनवरी 2025 को साइबर थाना में केस दर्ज कराया था, जिसमें बताया गया कि एक गिरोह ने उसे झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। मामले की जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार हैं, जिनके नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी और ठगे गए पैसे की बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।


ठगी की रकम में से 6.62 लाख की वापसी की प्रक्रिया पूरी

पुलिस के अनुसार ठगे गए 35.83 लाख रुपये में से अब तक 5.46 लाख रुपये बैंक के माध्यम से पीड़ित को वापस कराए जा चुके हैं। वहीं 1.16 लाख रुपये की राशि होल्ड कर दी गई है, जिसे शीघ्र ही लौटाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा आरोपी के पास से जब्त 2.49 लाख रुपये को कोर्ट के माध्यम से वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।


झांसे में लेकर ठगे लाखों, फिर अपहरण कर दबाव बनाया गया

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमन और उसके गिरोह ने उसे 40 लाख रुपये निवेश करने पर चार साल में दो करोड़ रुपये मिलने का झांसा दिया था। इसी धोखे में आकर उसने 35 लाख से अधिक की राशि ठगों को दे दी। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने साइबर थाना में केस दर्ज कराया।

इसके बाद आरोपी अमन ने 20 लाख रुपये देकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया, लेकिन जब पीड़ित ने समझौता करने से इनकार कर दिया, तो उसे अमन के इशारे पर अपहरण कर लिया गया।


सैंडिस कम्पाउंड से पीड़ित की बरामदगी, वाहन भी जब्त

अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित को भागलपुर के सैंडिस कम्पाउंड से बरामद कर लिया। साथ ही अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया और एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया।


गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस

साइबर थाना की टीम गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस को शक है कि इस ठगी रैकेट में कई और लोग शामिल हैं, जो बिहार के अलग-अलग जिलों में सक्रिय हैं। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


साइबर ठगी के खिलाफ प्रशासन सख्त, सतर्क रहने की अपील

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोई भी निवेश या धनराशि ट्रांसफर करने से पहले उसकी पूर्ण जांच-पड़ताल करें। किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था के झांसे में न आएं और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल साइबर थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: “सिर्फ पुलिस नहीं, आदेश देने वालों की भी हो जांच”

    Share Add as a preferred…

    खान सर-रोशन आनंद विवाद में अवध ओझा की एंट्री! बोले- “मैंने पहले ही खान सर को मैसेज कर कहा था, मामला बढ़ाओ मत”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *