विधानसभा चुनाव से पहले अवैध शराब पर शिकंजा कसेगी बिहार पुलिस, 305 तस्कर चिन्हित

राज्य के 23 सीमावर्ती जिलों में 390 चेक पोस्ट, दूसरे राज्यों में भी 161 निगरानी बिंदु

पटना, 29 जुलाई: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार सरकार ने अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है। पुलिस मुख्यालय स्थित सरदार पटेल भवन में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एडीजी (मद्य निषेध) अमित कुमार जैन ने बताया कि शराबबंदी को प्रभावी बनाने हेतु सीमावर्ती जिलों में 390 चेक पोस्ट और अन्य राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में 161 निगरानी स्थल स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश से बिहार में विदेशी शराब की तस्करी होती है। इन राज्यों के डीजीपी और उत्पाद आयुक्त से सहयोग की मांग की गई है। जब्त शराब के बैच नंबर और क्यूआर कोड के माध्यम से विक्रेताओं की पहचान की गई है।

305 तस्करों की पहचान, 1344 को किया गया जिला बदर

अब तक बिहार में शराब तस्करी से जुड़े 305 तस्करों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से कई दूसरे राज्यों के निवासी हैं। इनकी सूची संबंधित राज्यों को भेजी गई है। वहीं, शराब से अवैध रूप से कमाई करने वाले 240 लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 107 के तहत कार्रवाई हुई है। इनमें से 76 मामलों में कोर्ट में प्रस्ताव दायर कर दिया गया है।

अब तक 8,546 लोगों के नाम गुंडा रजिस्टर में, 1,394 को नियमित शराब पीने वाला और 1,344 को जिला बदर किया गया है। 2016 से 2025 तक राज्य के बाहर के 13,921 शराब कारोबारियों को बिहार में गिरफ्तार किया गया है।

75 हजार लीटर अवैध शराब हर महीने हो रही बरामद

मद्य निषेध इकाई के 10 विशेष अभियान दल राज्यभर में कार्रवाई कर रहे हैं। 2025 में जुलाई तक कुल 5.22 लाख लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। इस वर्ष औसतन प्रति माह 75 हजार लीटर शराब जब्त हो रही है, जो 2024 के मासिक औसत 67 हजार लीटर से 12% अधिक है। विशेष दलों ने राज्य से बाहर 19 ऑपरेशन भी किए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश में 10, झारखंड में 7 और छत्तीसगढ़ में 2 शामिल हैं।

9 को मिल चुकी है मौत की सजा, 6.40 लाख को सुनाई गई सजा

शराबबंदी कानून के तहत अब तक 5,36,921 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 6,40,379 लोगों को विभिन्न श्रेणियों में सजा सुनाई गई है:

  • 9 लोगों को मौत की सजा
  • 18 को आजीवन कारावास
  • 222 को 10 वर्ष से अधिक की सजा
  • 935 को 2 से 10 वर्ष तक की सजा
  • 621 को 2 वर्ष से कम की सजा

अब तक 2.68 करोड़ लीटर शराब बरामद, 97% शराब नष्ट

अप्रैल 2016 से जून 2025 के बीच 2,68,96,955 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें से:

  • देशी शराब – 1,01,06,024 लीटर
  • विदेशी शराब – 1,67,90,931 लीटर

जब्त शराब का 97% हिस्सा नष्ट किया जा चुका है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ललमटिया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.590 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनेंगी, HUDCO के साथ 1 लाख करोड़ के समझौते से शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *