2740 करोड़ की सड़क परियोजनाएं बिहार के समग्र विकास को देंगी गति: नितिन नवीन

कैबिनेट बैठक में स्वीकृत योजनाएं राजधानी समेत कई जिलों में यातायात सुधार की दिशा में होंगी निर्णायक

पटना, 29 जुलाई:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 2740 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इन परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये योजनाएं राज्य की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ समग्र विकास को गति देंगी।

मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि छपरा शहर में गांधी चौक से नगरपालिका चौक तक फ्लाईओवर निर्माण हेतु 696.26 करोड़ रुपये (प्रथम पुनरीक्षित राशि) की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि “इस परियोजना के पूर्ण होने से छपरा की वर्षों पुरानी ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी।”

पटना के लिए कई बड़ी योजनाएं मंजूर

मंत्री ने बताया कि पटना में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है:

  • एम्स से दीघा रेल-सह-सड़क पुल के पटना छोर तक दो लेन सड़क एवं
  • चार लेन एलिवेटेड सड़क के निर्माण सहित
  • एनएचएआई के अधूरे कार्यों की पूर्ति एवं दीघा से अशोक राजपथ को जोड़ने वाले अतिरिक्त संपर्क मार्ग हेतु 1368.46 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इन परियोजनाओं के पूरा होने से जेपी गंगा पथ, एम्स और दीघा क्षेत्र में आवागमन अत्यंत सुगम हो जाएगा।

लोहिया पथ चक्र को मिली मंजूरी

राजधानी पटना के नेहरू पथ (बेली रोड) पर डॉ. राम मनोहर लोहिया पथ चक्र के निर्माण के लिए 675.50 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना पटना शहर में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

2027 तक पटना से राज्य के किसी भी कोने तक 3.5 घंटे में सफर संभव

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि वर्ष 2027 तक बिहार के किसी भी हिस्से से पटना अधिकतम साढ़े तीन घंटे में पहुंचा जा सके। इन परियोजनाओं के माध्यम से यह लक्ष्य साकार हो रहा है।”


 

  • ये भी पढ़े..

    मधुबनी में शौच के लिए निकली युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

    Share Add as a preferred…

    पटना में 3 साइबर ठग गिरफ्तार: PM मुद्रा लोन के नाम पर देशभर में ठगी, ₹6 लाख नकद समेत 14 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *