भागलपुर की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम, रुद्राणी ने जीता स्वर्ण, इक़ुरा को कांस्य

भागलपुर। कराटे के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भागलपुर की बेटियों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। कोलकाता के नेताजी सुभाष स्टेडियम में 25 से 27 जुलाई तक आयोजित 9वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भागलपुर की दो बेटियों ने पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया।

रुद्राणी रानी (उम्र 14 वर्ष), जो इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा हैं, ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं इक़ुरा क़मर ने भी अपने शानदार कौशल का परिचय देते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।

दोनों खिलाड़ी भागलपुर अकैडमी ऑफ कराटे एंड जूडो क्लब से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इनकी यह उपलब्धि और भी खास इसलिए है क्योंकि यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।

जिला कराटे संघ भागलपुर के अध्यक्ष शिहान मों. मसीउल ओला ने जानकारी दी कि दोनों खिलाड़ियों का चयन पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ और उन्होंने पूरी निष्ठा और मेहनत से खेलते हुए न केवल भागलपुर बल्कि पूरे बिहार और भारत को गौरवान्वित किया।

इस सफलता पर संघ के महासचिव मनीष कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार, स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. जिनत प्रवीन, नाथनगर विधायक अशरफ सिद्दीकी सहित कई जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और मीडिया कर्मियों ने दोनों बेटियों को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयाँ दीं।

भागलपुर को गर्व है अपनी बेटियों पर, जिन्होंने यह साबित कर दिया कि सपनों को साकार करने के लिए बस जज्बा चाहिए।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *