भागलपुर में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

भागलपुर।रविवार और सोमवार की सुबह तक जहां तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था, वहीं दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर करीब तीन बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी ने कुछ ही देर में झमाझम बारिश का रूप ले लिया। करीब 45 मिनट तक लगातार बारिश होने से गर्मी और उमस से राहत मिली और मौसम एकदम सुहाना हो गया।

मौसम विभाग ने दर्ज की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार दोपहर बाद हुई इस बारिश को शहर में 16.5 मिमी और सबौर क्षेत्र में 9.3 मिमी मापा गया। इससे पहले सुबह धूप-छांव के बीच गर्मी और उमस ने लोगों को खूब परेशान किया था। दोपहर तक 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले दो दिन ऐसे रहेगा मौसम

भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि, दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।


 

  • ये भी पढ़े..

    तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान देने की तैयारी, बिहार में रिसर्च, इनोवेशन और रोजगार आधारित पढ़ाई पर जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना राष्ट्रीय रोल मॉडल, देश के 9 बड़े संग्रहालयों के विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *