
– देशभर के छात्रों ने दिखाई क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड में प्रतिभा
– राष्ट्रीय व राज्य स्तर के विजेताओं की सूची जारी
– अगला चरण 3 अगस्त से
नई दिल्ली, 28 जुलाई 2025: भारत के सबसे बड़े स्कूल-स्तरीय बौद्धिक आयोजन नेशनल इंटर स्कूल क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट (CCCC 13.0) के 13वें संस्करण की धमाकेदार शुरुआत रविवार को हो गई। आयोजन का प्रैक्टिस राउंड देशभर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों ने दो-दो की टीम बनाकर क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड हल करने की अपनी कुशाग्रता का परिचय दिया।
हालांकि यह एक नॉन-स्कोरिंग (गैर-मूल्यांकन) अभ्यास राउंड था, फिर भी छात्रों की उत्साही भागीदारी ने CCCC की लोकप्रियता और प्रासंगिकता को और भी पुख्ता कर दिया।
राष्ट्रीय विजेता: डीपीएस पटना का जलवा
रैंक 1
नान्य देव सिंह और तन्मय कश्यप
दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना
रैंक 2
अनहद कौर और दिव्या धीमान
बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना
रैंक 3
साहिल संदीप सबने और राघव एस. कनेगांवकर
एसईएस गुरुकुल, पुणे
राज्य विजेता सूची (स्टेट टॉपर्स)
- बिहार: धैर्य पांडे – डॉन बॉस्को अकादमी, पटना
- दिल्ली: आयुषी नेगी और आद्या मलिक – द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, नई दिल्ली
- तेलंगाना: अर्णव गुप्ता और शशांक गौड़ा – भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल
- महाराष्ट्र: श्रव्या भारत और सानवी पी. ज़वारे – डीपीएस पुणे
- आंध्र प्रदेश: चेतन और मयूख – नालंदा विद्या निकेतन, कृष्णा
- पश्चिम बंगाल: सौम्यजीत घोष – विज़न इंटरनेशनल स्कूल, हुगली
CCCC 13.0 के अगले चरण
स्टेज-I: ऑनलाइन राउंड्स (3 घंटे का क्रॉसवर्ड चैलेंज)
- राउंड 1: 3 अगस्त 2025
- राउंड 2: 10 अगस्त 2025
- राउंड 3: 17 अगस्त 2025
समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे (IST) तक
हर राउंड के आधार पर लीडरबोर्ड तैयार होगा, जिसमें सटीकता और गति अहम होंगी।
क्वालिफिकेशन:
- राउंड 3 के बाद शीर्ष 100 टीमें
- प्रत्येक राउंड की शीर्ष 20 टीमें
स्टेज-II के लिए क्वॉलिफाई करेंगी।
स्टेज-II: क्षेत्रीय राउंड्स (ऑनलाइन या ऑफलाइन)
स्टेज-III: नेशनल ग्रैंड फिनाले (नई दिल्ली – तिथि शीघ्र घोषित)
प्रतिभागिता और पंजीकरण विवरण
- कक्षा 7वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए खुला
- कोई शुल्क नहीं, पूरी तरह नि:शुल्क
- रजिस्ट्रेशन जारी है: www.crypticsingh.com
बौद्धिक विकास की दिशा में अग्रसर भारत का सबसे बड़ा स्कूल कार्यक्रम
एक्स्ट्रा-सी द्वारा 2013 में शुरू किया गया CCCC अब भारत का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय स्कूल स्तरीय क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट बन चुका है। यह प्रतियोगिता छात्रों में तार्किक सोच, रचनात्मक भाषा कौशल और टीमवर्क को बढ़ावा देती है।


