यातायात डीएसपी की सतर्कता से दो ट्रकों के बीच फंसी महिला की बची जान

भागलपुर। जीरोमाइल गोलंबर के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब दो ट्रकों के बीच फंसी महिला की जान यातायात पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार सिंह की त्वरित पहल से बच गई।

घटना में घायल महिला की पहचान बहादुरपुर निवासी 43 वर्षीय शशिकला देवी के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि महिला पैदल सबौर की ओर जा रही थीं, तभी दो ट्रकों के बीच अचानक फंस गईं और चोटिल हो गईं। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस ने ट्रकों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है


 

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    पटना साइंस कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, छात्रों ने सामने रखीं समस्याएं; अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *