भागलपुर के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शुरू होगी न्यूरो सर्जरी सेवा

भागलपुर। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अब मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलने लगी है। हाल ही में पांच विभागों में इंडोर सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे अस्पताल में इलाज की सुविधा का विस्तार हुआ है।

इस बीच, पहली बार यहां न्यूरो सर्जरी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। दो मरीजों को भर्ती कर इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जल्द ही न्यूरो सर्जरी की सुविधा को नियमित रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

इस पहल से गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें इलाज के लिए दूसरे शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    पेयजल संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एनएच-80 जाम कर किया प्रदर्शन, बीडीओ ने हटवाए अवैध मोटर

    Share Add as a preferred…

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *