सात महीने से लापता युवक की पत्नी थाने पहुंची, पुलिस ने जांच शुरू की

भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र से दिसंबर 2024 से लापता युवक के मामले में उसकी पत्नी ने सात महीने बाद पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति मिथिलेश पिछले साल दिसंबर माह में घर से लापता हो गया था

पीड़िता ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद वह गोड्डा स्थित मायके चली गई थी, जिसके कारण वह अब तक थाने नहीं आ सकी। मंगलवार को वह अपनी सास के साथ बबरगंज थाना पहुंची।

मिथिलेश की मां ने बताया कि दिसंबर में बेटे-बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, उसके बाद से ही बेटा लापता है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने जमीन बेचकर मिथिलेश को टोटो खरीद कर दिया था, ताकि वह परिवार चला सके, लेकिन टोटो भी गायब है

बबरगंज थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और युवक की तलाश जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ईओयू की बड़ी कार्रवाई: आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के पांच ठिकानों पर छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *